आलू भुजिया (Aloo bhujiya recipe in Hindi)

आलू भुजिया (Aloo bhujiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन को एक बरतन मै डाल लीजिए इसमें सभी मसाले नमकऔर तेल मिला लीजिए इसके बाद इसको अच्छे से मिला लीजिए इसमें कहीं कोई लंपिया गुठली नहीं रहनी चाहिए
- 2
इसके बाद इसमें आलू कद्दूकस करें और इसे बेसन में डालें और सभी कुछ इकट्ठा करने की कोशिश करें और सेमी सॉफ्ट आटा लगा ले अगर जरूरत पड़े तो एक चम्मच से दो चम्मच पानी डाल सकते हैं पानी डालना बेसन और आलू की क्वालिटी पर निर्भर करता है कभी-कभी आलू काफी पतले हो जाते हैं उबलने और कद्दूकस करने के बाद तो उसमें पानी मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती है
- 3
तैयार बेसन के आटे को अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगा कर लंबा पतला बेलन जैसा बना ले ताकि जब आप इसे नमकीन बनाने वाली मशीन में डालें तो यह उसके किनारों पर ज्यादा चुपके नहीं और आसानी से भुजिया बाहर निकल जाएं
- 4
अब इसके बाद कढ़ाई मैं तेल गर्म करें और बेसन के जो बेलन जैसे बनाए थे उसे भुजिया बनाने की मशीन में डालें ध्यान रखें जब आप मशीन से भुजिया बना रहे हो तो तेल धीमी आंच पर कर दें और जब भुजिया पूरी तरह से तेल में आ जाएं तो मशीन साइड में रख दें और भुजिया को थोड़ी देर बाद पलट दें इन्हें बार-बार पलटने की जरूरत नहीं पड़ती है नहीं तो यह भुजिया तेल में ही टूट जाती है और फिर बाहर निकालने में यह जलने लगती है
- 5
इस प्रकार आप मशीन से सभी भुजिया बना ले और थोड़ा ठंडा होने दें इसके बाद इन्हें तोड़कर एयरटाइट कंटेनर में 10 से 15 दिन के लिए रख सकते हैं दिवाली में आने वाले मेहमानों को जब आप खिलाएंगे तो वह यह जान भी नहीं पाएंगे कि यह आपने बनाई है यह इतनी खस्ता और करारी बनती है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (10)