गाजर शलगम का खट्टा अचार (Gajar shalgam ka khatta achar recipe in Hindi)

Mamta Malhotra @cook_21932253
गाजर शलगम का खट्टा अचार (Gajar shalgam ka khatta achar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले गाजर और शलगम को धोकर छील लें।इन्हें लंबे टुकड़ों में काट लें।इन्हें धूप में 3-4 घंटे रख दें ताकि इनका जूस सूख जाए और अचार लंबे समय तक चले।
- 2
अब सौंफ, जीरा,मैथीदाना, राई,काली मिर्च को हल्का सा ड्राइरोस्ट करके मिक्सी में दरदरा पीसा पाउडर बना लें।
- 3
अब कटे हुए गाजर, शलगम में नमक डालें। फिर ये दरदरा पिसा हुआ पाउडर,हींग, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी डालें। फिर सरसों का तेल डालकर मिक्स करें। अब इसमें सिरका डाल दें और 3-4 दिन के लिए धूप में रख दें।
- 4
गाजर, शलगम का स्वादिष्ट खट्टा अचार तैयार है। इसे पूरी, भटूरे, रोटी, चावल के साथ खा सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16705572









कमैंट्स (13)