खजूर रोल (Khajoor roll recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सारे खजूर बीज निकाल कर काट कर तैयार कर लीजिये. मिक्सी मे थोडा पिसलो.काजू,बादाम को मिक्सी मे दरदरा पिसलो.
- 2
कढ़ाई में घी डालकर मेल्ट होने दीजिये, खजूर पिसा डालिये 2 मिनीट भुन लो.
- 3
पिसा हुवा काजू,बादाम,नारियल का बुरा डालिये.अच्छी तरह मिक्स किजिये
- 4
मिश्रण को कढ़ाई से प्लेट में निकाल लीजिये. हाथ पर थोड़ा घी लगाकर हाथ को चिकना कीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये और दबा दबा कर रोल बना लीजिये.
- 5
किसी प्लेट में नारियल का बुरा डालिये और रोल को ऊपर रखकर लपेट लीजिये.
- 6
अब ये रोल 20 मिनीट के लिये फ्रिज में रख दीजिये, ये सैट हो जायेंगे.फ्रिज से रोल निकालिये, एक रोल उठाइये सैट हुये रोल से आधा सेमी. मोटे गोल टुकड़े काट कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रोल को इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये.
खजूर रोल तैयार है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16706464













कमैंट्स (5)