चाइनीज़ राइस नूडल्स

#goldenapron23
#week3
मैने गोल्डन एप्रोन के तृतीय सप्ताह में राइस नूडल्स को अपनी सामग्री के रूप में लेकर डिश बनाई हे
यह राइस नूडल्स मैने रेडीमेड नहीं लिया है घर पर ही फ्रेश नूडल्स बनाई है
चाइनीज़ राइस नूडल्स
#goldenapron23
#week3
मैने गोल्डन एप्रोन के तृतीय सप्ताह में राइस नूडल्स को अपनी सामग्री के रूप में लेकर डिश बनाई हे
यह राइस नूडल्स मैने रेडीमेड नहीं लिया है घर पर ही फ्रेश नूडल्स बनाई है
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले चावल को १ घंटा के लिए भिगो दिजिए फिर अच्छे धोकर ग्राइंड करके पेस्ट बना लीजिए
- 2
अब एक कड़ाई में २ कप पानी गरम करे उसमे २ tbsp तेल और चुटकी भर नमक डाले और फिर उसमे चावल का पेस्ट डालकर लगातार कलछी चलाते हुए मिक्स करे
- 3
जबतक चावल का पेस्ट पककर एकदम गूंथे हुए आटे के जैसे न बन जाए तबतक पकाते रहे
- 4
अब एक सेव मेकर का सांचा ले और उसको तेल लगाकर चिकना करले और उसमे चावल का आटा को भर लीजिए, फिर एक बर्तन में पानी बॉयल करे फिर सांचे से चावल के सेव को प्रेस करते हुए निकाल कर उबलते हुए पानी में डाले फिर २ मिनिट पकाने के बाद नूडल्स को पानी से निकाल ले
- 5
अब नूडल्स को साइड में रखे फिर कटी हुई सब्जियों को भी ले, एक पैन में तेल गरम करे फिर उसमे कटी हुई सब्जियों को डालकर हल्का भुने
- 6
अब भुने हुए सब्जियों में टोमैटो सॉस और सोया सॉस डाले साथ में चिल्ली फ्लैक्स और तिल भी डालकर हल्का फ्राई करें फिर राइस नूडल्स डालकर अछेसे मिक्स करले
- 7
अब प्रस्तुत होगया आपका हेल्दी होममेड राइस नूडल्स इसको गरमा गरम सर्व करे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स