कुकिंग निर्देश
- 1
इमली को 2 कप पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें, सारा सामान एक जगह पर रख लें.
- 2
12 लाल मिर्च और 1 बड़े चम्मच मेथी दाना को अलग कर ले। तेल गर्म करें ।
- 3
राई डाल कर चटकाए, मेथी, चना दाल और उडद दाल मिलाएँ ।
- 4
मूंगफली डालकर 1 मिनट भुने, 2 लाल मिर्च को तोड़कर डालें, कड़ी पत्ते को हाथ से तोड़कर डालें ।
- 5
इमली का रस निकालकर छानकर मिलाएँ, हींग हल्दी मिलाएँ ।
- 6
नमक मिलाकर उबालें, 2 मिनट बाद 1 छोटी चम्मच तिल मिलाइये, अब गुड़ के डेले डालें ।
- 7
एक दूसरे कढ़ाई में बिना तेल के 12 लाल मिर्च और मेथी दाना को भून लें ।ठंडा होने पर तिल मिक्स पाउडर बना लें ।
- 8
अब इस पाउडर को पकते हुए इमली में डालें ।एक बार अच्छी तरह मिक्स कर आँच धीमी कर ढक्कन लगाकर तब तक पकाएँ जब तक तेल ऊपर नहीं आ जाए ।
- 9
अब ढक्कन खोल कर आँच तेज करें और चलाते हुए 1 मिनट तक पकायें । आँच बंद कर दें ।ठंडा होने पर साफ़ बोतल या कटोरी में बदल कर रखें ।
- 10
चावल पका कर ठंडा करें । फिर पुलिकाचल चावल में मिलाकर परोसें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


































कमैंट्स (4)