राजस्थानी बाजरा खिचड़ा(Rajasthani Bajra khichada recipe in Hindi)

#CA2025
#राजस्थानी बाजरे की खिचड़ा
हमलोग मारवाड़ी है तो राजस्थान से जुड़े है अक्षय तृतीया यानी आखातीज दिन हमारे घर में एक प्रमुख त्योहार में से एक हैं। इस दिन पर घर पे नए मिट्टी मटके और नए दिए लिए जाते ए हमारे घर की परम्परा है, और स्वादिष्ट खिचड़ा राजस्थान की पारपांरिक भोजन के रुप में बाजरे का खींच यानी बाजरे की खिचड़ी, मूंग की बड़ियां और ग्वारफली, काचरी, इमली लालमिर्च को हल्का सा उबालकर उसकी सब्जी और इमली का मीठा पानी भी बनाया जाते है।

कुकिंग निर्देश
- 1
राजस्थानी बाजरे की खिचड़ा /खींच:- सब से पहले सुबह सुबह ही बाजरे,गेहूं, मोठ की दाल को साफ पानी से अच्छे धोकर साफ पानी से भिगो दे 7 से 8 घंटे के लिए।
- 2
अब तय समय बाद देखिए गा सारे साबुत अनाज अच्छे से भीग गए है। अब अनाज में पानी को जाली या छानी के मदत से अच्छे पानी को नितार ले, फिर थोड़े थोड़े कर मालदस्त में या मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा कूट ले।
- 3
अब कुकर या बड़े हांडी में दही को अच्छे से फेट ले फिर इसमें पानी,घी,नमक डाल कर चम्मच से चलाते हुए उबाल आने दे, जैसे हे उबाल आजाए तब इसमें भिगोए हुए हरी छिलके वाली मूंग दाल और चावल मिला दे पर चम्मच को चलाते रहे।
- 4
अब जैसे ही इसमें एक दो उबाल आजाएं तब इसमें कूटे हुए बाजरे,गेहूं वाली मिश्रण डाल कर चलाते हुए पका ले जब तक अच्छे उबाल नहीं आजाएं। जैसे उबाल आजाएं तब कुकर ढक्कन बंद कर दे और एक मध्यम आंच पे 1 या 2 सीटी आने तक पका ले फिर गैस बंद करदे जब तक कुकर अच्छे से ठंडा नहीं हो जाए।
- 5
कुकर ठंडा होने के ढक्कन खोल दे और हल्के हाथों से मिक्स कर इस समय आपको लगे खिचड़ा बहुत गाढ़ा है तो थोड़े गरम पानी डाल कर अपने हिसाब से मिक्स कर सकते है।
- 6
लीजिए आपका राजस्थानी पारंपरिक बाजरे का खीचड़ा तैयार है जिसे थोड़े घी, गुड़ और अम्बल पानी से भोग लगा ते हमारे घर में ।पर आप चाहे तो अपने मन चाहे दही, मटर की सब्जी, गुड़ और चीनी के साथ परोस सकते हो। पर हमारे घर में तो अम्बल पानी,घी, मूंग की बड़ी की सब्जी खाए जाते है।
- 7
नोट्स ;-प्रेशर कुकर खोलें बाद अगर की गांठ बन जाए तो उसे तोड़ने के लिए अच्छी तरह से हिलाएं। मध्यम आंच पर गैस चालू करें 1 बड़ा चम्मच घी डालें। अगर आपको लगते है कि गाढ़ापन बहुत गाढ़ा है, तो इसे पतला करने के लिए थोड़ा गर्म पानी डालें। गाढ़ापन बढ़ाने के लिए 5 मिनट तक अच्छे मिक्स करे आप देखेंगे कि रंग हल्का हो गए है। यह राजस्थान का एक पारंपरिक कदम है जो वास्तव में बनावट और स्वाद को एक साथ लाने में मदद करते है।
- 8
इस दिन हमारे घर में चाकू से कटी हुई रसोई में कोई भी चीज़ नहीं बनाई जाती है। हमारे घर में सब को बहुत पसन्द भी है और बाजरे खीच राजस्थानी प्रसिद्ध व्यंजन है ग्रामीण इलाको में खूब पसंद किए भी जाते है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)