मिलेट सेमिया सब्ज़ी संग

लिटिल मिलेट से बना सेमिया बहुत सारी सब्ज़ियों के संग हल्का खाना के लिए सर्वोत्तम है।
मिलेट सेमिया सब्ज़ी संग
लिटिल मिलेट से बना सेमिया बहुत सारी सब्ज़ियों के संग हल्का खाना के लिए सर्वोत्तम है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सेमिया को 3 मिनट के लिए सूखा भून लें ।पानी गरम करें, नमक मिला लें । भुना सेमिया डालकर पकाएँ ।।
- 2
उबाल आने दें । 4-5 मिनट में सेमिया पक जाएँगे । अब छान कर पानी हटा दें ।
- 3
अब ठंडे पानी में डालकर 1 मिनट रहने दें । फिर छानकर छलनी में 15 मिनट तक रहने दें ।
- 4
सब्ज़ियों को छोटे टुकड़ों में काटें, धनिया पत्ती भी काट लें ।गाजर को कद्दूकस कर लें । पेन में तेल गरम करें और राई और दाल का छौंक लगाएं ।कड़ी पत्ता और हींग डालें ।प्याज, पत्ता गोभी और बेबी कॉर्न को डालकर 1 मिनट तक चलाएँ ।
- 5
शिमला मिर्च डालें । ढक्कन लगाकर 1 मिनट तक पकायें । अब कद्दूकस किया गाजर डालें ।
- 6
नमक मिलाएँ । अब सेमिया डालकर अच्छे से मिलाएँ ।
- 7
ढक्कन लगाकर धीमी आँच में 1-2 मिनट तक पकायें ।धनिया पत्ती से सजाकर परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (3)