पोई और प्याज के पकौड़े (Poi aur pyaj ke pakode recipe in Hindi)

बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम पोई और प्याज के कुरकुरे पकौड़े मिल जाएँ, तो मज़ा ही आ जाए!
स्वादिष्ट और चटपटे पोई प्याज के पकौड़े खाने में क्रिस्पी होते हैं. इन पकौड़ो को बनाना आसान है और ये झटपट बन जाते हैं. बारिश में गरमा गरम चाय के साथ इनका आनंद और दोगुना हो जाता हैं।
पोई एक सदाबहार लता है इसकी पत्तियां मोटी होती है इसका उपयोग साग सब्जी बनाने के लिए किया जाता है. आज मैंने पोई के पत्तों की पकौड़ी बनाई है जो बहुत स्वादिष्ट लगती हैं इसे बनाना बहुत ही आसान है।
आप सबने बहुत से तरह के पकौड़े बनाए और खाए होंगे एक बार पोई के साथ प्याज़ का कंबीनेशन करके यह पकौड़े बनाएं, आपको जरूर ही पसंद आएंगे !
#CA26
#WEEK13
#बारिश_के_स्वाद
#पोई_और_प्याज_के_पकौड़े #Poi_aur_pyaj_ke_pakode

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पोई के पत्ते को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और फिर बारीक काट लें साथ ही आलू, प्याज और हरी मिर्च भी काट लें। एक बाउल में बेसन और चावल का आटा निकाल लें।
- 2
अब बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा और नमक मिलाएँ। अब इसमें कटी हुई आलू, प्याज, हरी मिर्च और पोई के पत्ते मिलाएँ।
- 3
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में तेल में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें।अतिरिक्त तेल निकालकर छान लें।
- 4
गरमा-गरम पकौड़ों को हरी चटनी, टमाटर सॉस और अदरक वाली चाय के साथ परोसें।
- 5
बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नरम—हर बाइट स्वाद से भरपूर
- 6
टिप्स
अधिक कुरकुरे पकौड़ों के लिए चावल का आटा ज़रूर मिलाएँ।
बैटर को बहुत पतला न रखें।
तेल मध्यम गरम होना चाहिए, तभी पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से अच्छी तरह पकेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)