कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को छिलकर 1इंच के टुकड़ो मे काट लीजिए ओर धो लीजिए । प्याज, टमाटर को बारीक काट लीजिए।
- 2
कुकर मे 2 चम्मच तेल लीजिए उसमें जीरा, हींग, तेजपत्ता, डाल कर रंग बदलने दीजिये
- 3
लहसुन, प्याज, को डाल दीजिए और हल्का गुलाबी होने तक चलाते रहिये टमाटर और हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर डालकर 2 मिनट पकने दीजिए
- 4
अब लौकी और नमक डालकर 5-7 मिनट पकने दीजिए । कुकर का ढक्कन लगाकर 3-4 सीटी आने दीजिए ।
- 5
कुकर से हवा निकलने पर गरम मसाला डाल दीजिए अगर ग्रेवी मे ज्यादा पानी लगे तो 5 मिनट बिना सीटी लगाये तेज फ्लेम पर पका लीजिए । तैयार सब्जी को रोटी चावल के साथ गरमागरम सर्व करिए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6447381




कमैंट्स