मूंगदाल (MoongDal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कुकर को गरम कीजिए, घी डाल दीजिए घी को मेल्ट होने दीजिए. टमाटर को अच्छे से धोकर छोटा-छोटा बारीक काट कर तैयार कर लीजिए. घी गरम होने पर जीरा और हींग डाल दीजिए, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए.
- 2
मसाला भूनने पर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालिए, और मसाले को तब तक भूने जब तक की मसाले से घी न अलग होने लगे. मूंग दाल को मसाले में डाल दीजिए और 1-2 मिनिट मसाले के साथ चलाते हुए भून लीजिए.
- 3
दाल में 2 कप पानी और नमक, डाल कर मिला दीजिए. कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और दाल में 1 सीटी आने तक पका लीजिए. सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर ढक्कन खोल लीजिए.
- 4
दाल बनकर तैयार है इसमें हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. दाल को प्याले में निकाल लीजिए.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Bharti को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स