बेसन की चिक्की (Besan Ki chikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में घी गर्म कीजिए जब भी थोड़ा गर्म हो जाए तब उसमें बेसन डालिए आंच को हल्का करके और हल्की आंच पर बेसन को अच्छे से भूने जब तक बेसन में से खुशबू ना आने लगे और वह घी ना छोड़ने लगे तब तक भूनना है.
- 2
आप दूसरे पैन में चाशनी तैयार कीजिए चीनी और पानी को मिलाकर पकने रख दीजिए जब यह गाड़ा हो जाए और एक तार की चाशनी बन जाएगी इसमें पीला रंग और इलायची पाउडर भी मिला दीजिए. गैस को बंद कर दीजिए और इस चाशनी को बेसन वाले मिश्रण में मिला दीजिए. इसमे खोया भी मिक्स कर दीजिए. 1 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दीजिए.
- 3
अब एक थाली या ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिए और उसमें यह मिश्रण पलट दीजिए जब या ठंडा होकर जम जाए तो इसके मनपसंद टुकड़े काट लीजिए. बेसन चिक्की तैयार है.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Chhaya Vipul Agarwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स