मलाई चॉप सैंडविच (Malai chaap sandwich recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चॉप तैयार करने के लिए छेने को एक थाली में रखिए उसमें पीला रंग डालिए और हथेली से मसल मसल कर अच्छी तरह चिकना कर लीजिए जिससे कि उसमें क्रैक्स ना आए.
- 2
अब इस छेने में से बराबर हिस्से कर लीजिए और हर हिस्से को हाथ में लेकर गोल कीजिए और हथेली से हल्का सा दबा दीजिए. सारे छेने से इसी तरह बॉल्स तैयार करके हथेली से दबा दीजिए और चारों किनारो से काट कर चॉप को चौकोर शेप दीजिए सारे चॉप इसी तरह तैयार कर लीजिए.
- 3
अब चाशनी बनाने के लिये चीनी और पानी को १ मोटे तले के बरतन में उबलने रखिये इसको ढककर उबालें जब उबाल आने लगे तो सारे चॉप चाशनी में डालिए और ढककर २० मिनट पकाएं. अब गैस बन्द कर दीजिए और चॉप को चाशनी में रहने दीजिए. इसमें केवड़ा एसेंस डालिए.
- 4
अब मलाई तैयार करने के लिए खोए को एक पैन में डालकर भूनें इसमें कटे हुए बादाम और इलायची पाउडर डाल दीजिए चीनी भी डाल दीजिए अच्छी तरह भून कर गैस को बंद कर दीजिए और मलाई को ठंडा होने दीजिये.
- 5
जब चॉप ठंडी हो जाए तब इनको चाशनी से निकालिए हल्का सा निचोड़ दीजिए बीच से चाकू से हर चॉप के दो टुकड़े कीजिए अब एक टुकड़े पर मलाई लगाइए और दूसरा उसके ऊपर रख दीजिए इसी तरह सारे चॉप से सैंडविच तैयार कर लीजिए और एक ट्रे में रख लीजिए.
- 6
अब इन चॉप पर कटा हुआ पिस्ता और चॉदी का वर्क लगाईये और टेस्टी मलाई चॉप सैंडविच सर्व कीजिए.
- 7
अब इस छेने में से बराबर हिस्से कर लीजिए और हर हिस्से को हाथ में लेकर गोल कीजिए और हथेली से हल्का सा दबा दीजिए. सारे छेने से इसी तरह बॉल्स तैयार करके हथेली से दबा दीजिए और चारों
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Chhaya Vipul Agarwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)
Aur recipe k last mein bhi double hai