चीज़ पास्ता(cheese pasta recipe in hindi)

#TheChefStory #ATW3
नमस्कार, इटालियन खाने में पास्ता बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। बच्चे तथा बड़े सभी को यह बहुत ही पसंद आता है। जब कभी भी हम रेस्टोरेंट जाते हैं या कभी स्ट्रीट फूड खाने का मन होता है, तो सबसे पहले हमें पास्ता ही याद आता है। आज घर पर बनाते हैं चीज़ पास्ता।इसे बनाना है बहुत आसान और खाने में तो इसका स्वाद गजब का है।
चीज़ पास्ता(cheese pasta recipe in hindi)
#TheChefStory #ATW3
नमस्कार, इटालियन खाने में पास्ता बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। बच्चे तथा बड़े सभी को यह बहुत ही पसंद आता है। जब कभी भी हम रेस्टोरेंट जाते हैं या कभी स्ट्रीट फूड खाने का मन होता है, तो सबसे पहले हमें पास्ता ही याद आता है। आज घर पर बनाते हैं चीज़ पास्ता।इसे बनाना है बहुत आसान और खाने में तो इसका स्वाद गजब का है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पास्ता को उबाल लेंगे। पास्ता उबालने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करेंगे। पानी जब अच्छे से गर्म हो जाए तब हम इसमें एक टीस्पून ऑयल डालेंगे। साथ ही एक स्पून नमक डालेंगे। अब इसमें पास्ता डालेंगे और पास्ता के पकने तक उबाल लेंगे। ध्यान रहे हमें पास्ता को ओवरकूक नहीं करना है। हम इसे सिर्फ 80% पर्सेंट तक ही पकाना है।
- 2
उबले हुए पास्ता को छलनी में निकाल लेंगे। ऊपर से ठंडा पानी डालेंगे और पास्ता को थोडा सा धो लेंगे। ऐसा करने से पास्ता आपस में चिपकेंगे नहीं। जरूरत हो तो थोड़ा सा तेल भी डाल सकते हैं।
- 3
पास्ता बनाने के लिए सब्जियों का अपने पसंद के अनुसार काट लेंगे। मैंने प्याज़ और शिमला मिर्च डालकर पास्ता बनाया है। आप अपनी पसंद की और सब्जियां भी ऐड कर सकते हैं। साथ ही पास्ता बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया है। आप किसी भी और ऑयल मे भी इसे बना सकते हैं।
- 4
अब कढ़ाई को गैस पर चढाएंगे। इसमें ऑलिव ऑयल डालेंगे और जब ऑयल गर्म हो जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक डालेंगे। कुछ सेकंड के लिए फ्राई करेंगे। अब इसमें प्याज़ डालेंगे। जब प्याज़ थोड़ा सा ब्राउन हो जाए तब इसमें शिमला मिर्च डालेंगे और 3 से 4 मिनट के लिये पकएंगे। सब्ज़ियों को बहुत ज्यादा नहीं भूनना है। सब्जियों को क्रंची बनाए रखना है।
- 5
अब हम इसमें टोमेटो सॉस और चिली सॉस डालेंगे। सॉस डालना ऑप्शनल है। आपको पसंद हो तो डालें, नहीं तो नहीं डाले।
- 6
अब हम इसमें पास्ता डालेंगे। नमक, काली मिर्च डालेंगे। अच्छे से मिक्स कर लेंगे। 2 मिनट के लिए पकाएंगे। अब गैस बंद कर देंगे। ऊपर से चीज़ को कद्दूकस करके डालेंगे। अच्छे से मिक्स कर देंगे।
- 7
- 8
तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट चीज़ पास्ता। यह था पास्ता बनाने का मेरा तरीका। पास्ता और चीज़ का कंबीनेशन बहुत ही गजब का लगता है। एक बार आप लौंग भी जरूर ट्राई करें। धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स