ढाबा स्टाइल पालक करी (Dhaba style palak curry recipe in hindi)

ढाबा स्टाइल पालक करी (Dhaba style palak curry recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक को उबलते पानी में १०मिनिट डाल कर आँच बंद कर दें और बिना ढके छोड़ दें उसके बाद ५ मिनिट ठंडे पानी में डाल दें उसके बाद पानी से निकाल कर पीस लें।
- 2
एक कड़ाही में तेल गरम करें और ज़ीरा डाल दें।
ज़ीरा भुन जाने के बाद १/२ चम्मच कटा लहसुन डाल दें। - 3
इसके बाद कटा प्याज़ डाल कर हल्का भून लें।
अब २ चम्मच बेसन डाल कर ३९ सेकंड भून लें। - 4
पिसा हुया पालक डाल कर १ मिनिट पका लें।
अब लाल मिर्च, धनिया और नमक डाल कर १ मिनिट पका लें। - 5
जिस पानी में पालक पकाया था उसमें से ज़रूरत के हिसाब से पानी डाल दें।
२-३ मिनिट उबाल लें। - 6
हींग को १/४ कटोरी पानी में घोल कर उबलते पालक के साग में डाल कर १/२ मिनिट पका कर आँच बंद कर दें।
- 7
एक पैन में घी गरम करें और १/२ चम्मच ज़ीरा और १/२ चम्मच कटा लहसुन डाल कर भूरा होने तक पका लें।
- 8
इसे बनाए साग के ऊपर डाल दें।
ढाबा स्टाइल पालक करी तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (7)