भरवाँ शाही टमाटर (Bharwan shahi tamatar recipe in Hindi)

#TRR
ये टमाटर की बहुत ही स्वादिष्ट सब्ज़ी है जिसे काजू की ग्रेवी के साथ सर्व किया जाता है।
भरवाँ शाही टमाटर (Bharwan shahi tamatar recipe in Hindi)
#TRR
ये टमाटर की बहुत ही स्वादिष्ट सब्ज़ी है जिसे काजू की ग्रेवी के साथ सर्व किया जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर को धो कर बीच से ख़ाली कर लें और गूदा एक बरतन में निकाल लें।
- 2
पनीर को एक प्लेट में डाल दें अब इसमें आलू काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दें।
- 3
अब ३-४ काजू और किशमिश को छोटा काट कर पनीर के मिश्रण में डाल दें।
साथ ही कटा धनिया और हरी मिर्च भी डाल दें और मिला दें। - 4
पनीर के मिश्रण को टमाटर में भर दें।
एक पैन में १ चम्मच घी गरम करें और ज़ीरा डाल दें।
इसके बाद भर के रखे टमाटर डाल कर सभी तरफ़ से उलट पलट कर हल्का हल्का भून लें टमाटर को टूटने ना दें। - 5
टमाटर को भून लेने के बाद एक तरफ़ रख दें।
- 6
टमाटर के गूदे को ५-६ काजू के साथ पीस लें।
- 7
एक पैन में२ चम्मच घी डाल कर गरम करें और ज़ीरा डाल दें और पीस कर रखा टमाटर और काजू का पेस्ट डाल दें। थोड़ा भून कर लाल मिर्च डाल दें।
- 8
अब स्वादानुसार नमक और १/२ चम्मच चीनी और कसूरी मेथीऔर इलायची को कूट कर डाल दें।
घी छोड़ने तक भून लें १ कप पानी डाल कर ५-६ मिनिट पका लें। - 9
भर कर रखे भूने हुए टमाटर को काजू की ग्रेवी के साथ सर्व करें।
इसे रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- सिंधी साईं भाजी (Sindhi Sai Bhaji Recipe In Hindi)
- स्प्रिंग अनियन,आलू और टमाटर की सूखी सब्जी (Spring onion aloo aur tamatar ki sukhi sabzi recipe in H
- चिली पोटैटो (Chilli potato recipe in hindi)
- चावल का चीला (Chawal ka cheela recipe in hindi)
- चना उड़द की डबल छोका दाल (Chana urad dal recipe in Hindi)



























कमैंट्स (9)