सिंपल चावल,अरहर की दाल और लौकी चना दाल की सब्जी

सिंपल चावल,अरहर की दाल और लौकी चना दाल की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी आवश्यक सामग्री को निकाल कर किचन काउंटर पर रखें फिर गैस आंन कर दाल को पानी से धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें फिर गैस आंन कर कुकर में घी गर्म करके तेजपत्ता,लाल मिर्च और जीरा डाल कर चटकाएं।
- 2
अब पानी से दाल निकाल कर कुकर में डाल कर भूनें फिर हल्दी पाउडर और नमक और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर मिला कर कुकर का ढक्कन बंद कर 3 सीटी लगाकर गैस बंद कर दें।
- 3
चावल बनाने के लिए पतीले में आवश्यकता अनुसार पानी डालकर गैस आंन कर चढ़ाएं और ढककर उबलने दें फिर चावल को 3-4 पानी से धोकर रखें और पानी में उबाल आने पर चावल डालकर चलाते हुए नरम होने तक पकाएं फिर ढक्कन लगाकर अतिरिक्त पानी को निकाल लें।
- 4
लौकी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी के छिलके उतारकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर पानी में डालकर अच्छी तरह से धोकर जालीदार टोकरी में डाल कर अतिरिक्त पानी निकलने दें फिर गैस आंन कर कड़ाही में सरसों तेल डालकर गर्म होने पर पांच फोरन, मिर्च और हींग डालकर चटकाएं।
- 5
अब कटे हुए लौकी डालकर मिला लें फिर चना दाल, हल्दी, धनिया काली मिर्च, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिला लें
- 6
अब आवश्यकता अनुसार पानी डालकर मिला कर ढककर मध्यम आंच पर चना और लौकी गलने तक पकाएं फिर सब्जी का पानी सुखने पर गैस बंद कर दें।
- 7
अब सर्विंग प्लेट में चावल, कटोरी में दाल और सब्जी निकाल कर परोसें। मैंने लाल चौलाई का साग और दही वड़ा को भी सर्व किया है।
टिप्स
अरहर की दाल 20 मिनट पहले भिगोकर रखें, इससे दाल स्वादिष्ट बनती है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (9)