उल्टा वड़ा पाव बाइट्स ऑन स्टिक्स - ट्विस्टेड और अनोखे अंदाज़ में - पार्टी स्नैक्स - मुंबई का स्ट्रीट फ़ूड

#CA26 #Week6 #Mom #मांकेलिए #उल्टावडापाव
#उल्टावड़ापावबाइट्सऑनस्टिक्स #पार्टीस्नैक्स #मुंबईस्ट्रीटफ़ूड
#वडापाव #पार्टीस्टार्टर #वडापावबाइट्स
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCook_ServeWithLove
#Cookpad #Cookpadhindi #Cooksnap
❤️LoveYouMaa-MissYouMaa❤️
📌हमारे घर में सबको मुंबई का वड़ा पाव बहुत ही पसंद है। आज मैं बचपन की याद मेरे माता-पिता के साथ को संजोते हुए वडा पाव को नया अंदाज देकर बनाया है।
📌उल्टा वड़ा पाव, या "अंदर-बाहर" वड़ा पाव, मुंबई का एक मशहूर स्ट्रीट फ़ूड ट्विस्ट है, जिसमें पाव (ब्रेड) के अंदर आलू की भरावन भरी जाती है, फिर उसे बेसन (चने के आटे) के घोल में डुबोकर डीप-फ़्राई किया जाता है। यह पारंपरिक तरीके को उलट देता है, जिससे बाहर की परत कुरकुरी हो जाती है और ब्रेड व चटनियाँ अंदर ही सील हो जाती हैं।
📌वडा पाव बनाने का पारंपरिक तरीका बदलकर मैंने उल्टा वडा पाव बनाया है और उसमें भी फिर एक और नया ट्विस्ट डाला है कि वडा पाव को मैंने स्टिक में डालकर परोसा है । जिसे मैं नाम दिया है उल्टा वडा पाव स्टिक ।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबालकर, छिलके उतार के मैश करें। एक कढ़ाई में तेल राई उडददाल लहसुन अदरक मिर्च की पेस्ट हींग करी पत्ते दालचीनीलौंग साबुत धनिया सौंफ डालकर तड़का लगाएं। मैश किए हुए आलू डालें अच्छे से मिलाएं। नमक हल्दी नींबू का रस और चीनी का पाउडर डालकर मिलाएं। हरा धनिया डाले और मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
- 2
६ ब्रेड स्लाइस की चारों किनारों को काट लें। ३ ब्रेड पर हरी चटनी अच्छे से फैला कर लगाएं। ३ ब्रेड पर इमली की चटनी अच्छे से फैला कर लगाएं। ३ ब्रेड स्लाइस पर आलू का मिक्सर अच्छे से लगा लें। ऊपर ब्रेड स्लाइस हल्का सा दबा कर रखें।
- 3
एक मिक्सिंग बाउल में बेसन और चावल काआटाडालें। हींग नमक लाल मिर्च पाउडर खाने की सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर घोल बनाएं
- 4
एक कढ़ाई में तेल डाले और मीडियम गैस पर गर्म होने के लिए रखें। आलू मिक्सर वाली ब्रेड स्लाइस (वडा पाव)को चार टुकड़ों में कट करें। लंबी स्टिक्स में लगाएं।
- 5
उल्टा वडा पाव की स्टिक्स को बेसन का घोल अच्छे से लगाएं। गरम तेल में तलने के लिए छोड़ें। क्रिस्पी और सुनहरा रंग होने तक तलें। इसी तरह सब उल्टा वडा पाव स्टिक्स तले।
- 6
उल्टा वडा पाव को लहसुन की लाल मिर्च वाली सूखी चटनी और तली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व करें। गरमा गरम उल्टा वडा पाव बाइट्स को खाने का आनंद उठाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)