हरा भरा कबाब (Hara Bhara kabab recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
काबली चना को पानी मे डालकर 3-4 घंटे के लिए रख दे।काबली जब अच्छी तरह पानी मे फूल जाये तो उसे उबाल लें।
- 2
पालक को पानी मे उबाल लें। जब उबल जाये तो पानी से निकालकर ठंडा होने दे। ठंडा होने पर पालक को मिक्सी जार में डाले। उसमे हरी मिर्च और लहसुन मिलाकर पीस ले। अब उसी जार में काबली, धनिया पत्ती, पुदीना, नीम्बू रस, नमक, गरम मसाला, चाट मसाला मिलाये और मिक्सी में एक बार फिर पीस ले।
- 3
अब मिक्सचर को एक बाउल में निकाल ले। उबले हुये आलू को कद्दूकस करके उसमे मिलाये। 2 चम्मच ब्रेड चूरा और पनीर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- 4
मिक्सचर से छोटा छोटा लोई बनाये। हथेली पर तेल लगाकर एक लोई ले और उसका बॉल बनाकर उसे दबाकर गोल कर ले। कच्चा कबाब तैयार हो गया। इसी तरह सभी लोई का कबाब तैयार कर ले।
- 5
अब एक बाउल में 2 चम्मच मैदा ले। उसमे स्वादानुसार नमक एवं लाल मिर्च पाउडर मिलाकर घोल तैयार कर ले। बचे हुए ब्रेड चुरा को एक छोटा प्लेट में निकाल ले।
- 6
अब कच्चा कबाब को एक एक करके मैदा के घोल में डुबाकर ब्रेड चुरा में रोल कर दे जिससे कि ब्रेड चुरा कबाब पर अच्छी तरह लग जाये। अब ब्रेड चुरा लपेटे हुए कबाब को 15-20 मिनट के लिए फ्रीज में रख दे जिससे कि वह अच्छी तरह सेट हो जाये।
- 7
15-20 मिनट बाद एक पैन में तेल गर्म करें और धीमी आँच पर सभी कबाब को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। स्वादिष्ट हरा भरा कबाब सर्व करने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (10)