पनीर कबाब (paneer kabab recipe in Hindi)

#rb
पनीर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है इसलिए आज मैंने पनीर को यूज करके कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाया है जो सभी को बहुत पसंद आएगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में पनीर और आलू निकाल ले। इनमें बारीक कटी हरी मिर्च,हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, दरदरी कुटी सौंफ, अखरोट, काली मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 2
अब इसमें अरारोट या ब्रेड क्रंब्स डालकर (जरूरत अनुसार) डाल कर अच्छे से मिक्स करें और टिक्की का आकार दें।
- 3
अब तवे पर ऑयल डाले और गरम होने पर गैंस को लॉ फ्लेम पर कर दें। और एक- एक करके जितनी टिक्की आ जाए तवे पर डालें।
- 4
सुनहरा होने तक दोनों तरफ से अच्छे से शेक ले। इस तरह सारे कबाब बना कर रेडी कर लें।
- 5
गरमा गर्म पनीर कबाब को दही वाली चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)