मूंगलेट (moonglet recipe in Hindi)
#cwam दिल्ली का मशहूर मूंगलेट
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग की धुली दाल को रात भर के लिए भिगो दें।
- 2
दाल को अच्छे से धोकर सारा पानी निकाल दें और फिर दाल को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
- 3
अब दाल को एक खुले बर्तन में निकाल लें। उसमें थोड़ी सी हींग,कटे हुए प्याज,कटे हुए टमाटर,कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया,नमक सब मिला ले।
- 4
अब एक नॉन स्टिक तवा लें। उसको मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें।
- 5
तवे पर हल्का सा घी लगाएं।
- 6
जब बनाना हो तैयार मिश्रण में उसी वक्त इनों मिलाकर अच्छी तरह से फेंटे और इस मिश्रण को एक से डेढ़ इंच मोटा तवे पर फैला दें।
- 7
आप तवे को किसी बर्तन से इस प्रकार ढके कि वह मिश्रण को छुए नहीं।
- 8
थोड़ी देर बाद मूंगलेट को पलट दें ।पलटना तभी है जब आपको लगे कि वह नीचे से अच्छे से पक गया है टूटेगा नहीं।
- 9
इस तरह से दोनों तरफ अच्छे से पकाकर मूंगलेट को एक प्लेट में निकाल लें और अपने मनपसंद आकार के टुकड़ों में काट लें।
- 10
इस मौके को आप हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें ।बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स