छोले (chole recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सफेद चने को एक रात पहले पानी में भिगो दें। अब दूसरे दिन कुकर में फूले हुए चने और पानी डालें फिर इसमें नमक, हल्दी और सूती कपड़े में १ चम्मच चाय पत्ती डालकर पोटली बना लें और इसे कुकर में डाल दे। अब कुकर को बंद करके मीडियम आंच पर ४-५ सीटी आने तक उबालें। अब चने अच्छी तरह उबल चुके हैं। अब इसे छानकर पानी और चने अलग कर दें और चाय की पोटली को निकाल दे।
- 2
अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें, तेल के गर्म होती ही जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, काली, इलायची और हरी इलायची डालकर चटकने तक बने। इसके तड़कते ही प्याज़ का पेस्ट डालकर भूरा होने तक भून लें। प्याज के भून जाने पर लहसुन अदरक का पेस्ट डालिए और चम्मच से चलाते हुए 1 मिनट के लिए पकाएं।
- 3
अब मसाला भून चुका है टमाटर प्यूरी डालकर मिला लें। मिलाने के तुरंत बाद नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर चम्मच से मिलाए और तब तक भूनें जब तक किनारों से तेल छुटने ना लगे। गैस की आंच मीडियम ही रखें
- 4
किनारों से तेल दिखने लगे तब उबले हुए चने डाले और 2-3 चम्मच उबले हुए चने का पानी मिलाएं और 2 मिनट मिलाते हुए पकाएं। अब इसमें अमचूर पाउडर और छोले मसाला डालें और चार-पांच मिनट ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर पकाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स