हरी चोलाई के पत्ते चना औऱ उड़द की दाल

#Win #Week3
#DC #Week3
#cholaipatta
तड़के वाली चटपटी हरी चौलाई उड़द चना
लंच मील लें लिए बहुत ही उत्तम भोजन है.
सर्दियों के मौसम मे हरी पत्तेदार सब्जियाँ खूब आती है... जों की खाना बहुत ही जरुरी है.
तड़के वाली चटपटी हरी चौलाई उड़द चना दाल खाने मे टेस्टी, लजीज होने के साथ साथ सेहत से भरपूर है.
यह दाल प्रोटीन रिच औऱ विटामिन्स से भरपूर है... सो भोजन मे पत्तेदार सब्जियों ज़ा समावेस जरुर करें.साथ ही उड़द औऱ चना दाल प्रोटीन औऱ कैल्शियम से भरपूर है.
हरी चोलाई के पत्ते चना औऱ उड़द की दाल
#Win #Week3
#DC #Week3
#cholaipatta
तड़के वाली चटपटी हरी चौलाई उड़द चना
लंच मील लें लिए बहुत ही उत्तम भोजन है.
सर्दियों के मौसम मे हरी पत्तेदार सब्जियाँ खूब आती है... जों की खाना बहुत ही जरुरी है.
तड़के वाली चटपटी हरी चौलाई उड़द चना दाल खाने मे टेस्टी, लजीज होने के साथ साथ सेहत से भरपूर है.
यह दाल प्रोटीन रिच औऱ विटामिन्स से भरपूर है... सो भोजन मे पत्तेदार सब्जियों ज़ा समावेस जरुर करें.साथ ही उड़द औऱ चना दाल प्रोटीन औऱ कैल्शियम से भरपूर है.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चौलाई के पत्ते को धोकर बारीक कट कर लें|
- 2
अब कुकर में चना उड़द की दाल डालकर धोयें. और कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें|
- 3
अब भीगी हुई दाल में कटी हुई चौलाई के पत्ते डालें. साथ ही हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक बारीक कटी हुई टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें|
- 4
साथ ही इसमें आप चाहे तो सूखे हुए आम के फांके डालें या फिर अम्बिया का सीजन हो तो कच्ची कैरी भी डाल सकते है|
- 5
अब कुकर का ढक्कन लगाकर चार से पांच सिटी लगाकर दाल कुक कर लें. कुकर की हवा ठंडी हो जाए तब ढक्कन खोल दें|
- 6
अब मध्यम आंच पर गैस ऑन करें.
अब हम दाल को लसदार बनाने के लिए गेहूं के आटे औऱ बेसन का घोल बनाकर डालेंगे| - 7
घोल डालते समय दाल को चम्मच से लगातार चलाते रहें.. ताकि कोई लम्स ना पड़े|
- 8
अब दाल को लगातार चलाते हुए कुछ देर अच्छे से पका लें|
- 9
आपकी चौराई के पत्ते की उड़द चना दाल बनकर तैयार है. अब हम इसमें तड़का लगाएंगे|
- 10
तड़का लगाने के लिए तड़का पैन में 1 बड़े चम्मच घी डालेंगे, घी गर्म हो जाने पर बारीक कटी हुई लहसुन डालकर पकाएं. साथ ही चीरा लगी हरी मिर्च औऱ हींग डाल कर भूनें.गैस बंद कर लाल मिर्च पाउडर डालकर दाल मे तुरंत छोँका लगा दें|
- 11
आपकी तड़के वाली चटपटी हरी चौलाई उड़द चना दाल बनकर तैयार है|
- 12
रोटी, सब्ज़ी,चावल, रायता संग यह गरमा गर्म टेस्टी दाल खाने का लुफ्त उठाये|
- 13
यह दाल खाने मे स्वाद से भरपूर,टेस्टी, लजीज होने के साथ साथ सेहत के लिए काफ़ी लाभकारी है|
- 14
यह दाल प्रोटीन रिच औऱ विटामिन से भरपूर है... तो हरी भरी सब्जियों के मौसम मे यह दाल जरूर बनाकर खाएं|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (16)