छोले (chole recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
रात को हम छोले भिगो देंगे और सुबह इसमें तीन से चार हम सीटी लगवा लेंगे
- 2
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे उसमें जीरा और हींग डालेंगे और इसमें प्याज़ की पेस्ट डालकर उसको भूनेंगे जब प्याज़ ब्राउन होने लगे तब उसमें अदरक लहसुन की पेस्ट डालेंगे और उसको भी अच्छे से ब्राउन होने तक भूनेंगे
- 3
अब इसमें हम टमाटर और हरी मिर्च को पीसकर डालेंगे और उसको भी अच्छी तरह से भून लेंगे जब हमारा मसाला अच्छे से भून जाएगा तब हम इसमे सारे सूखे मसाले डाल देंगे और अच्छे से भुनेगे और थोड़ा सा पानी डालेंगे ताकि हमारे मसाले जले ना और अच्छे से पक जाए
- 4
अब हम मसाला अच्छे से पक जाने के बाद, हम मसाला उबले हुए छोलो मैं मिक्स कर देंगे और फिर से 1-2 सिटी लगवा लेंगे ताकि हमारे छोलो में मसाला अच्छे से रच बस जाए
- 5
अब हम हरा धनिया डालकर सब्जी को गारनीश करेंगे और इसे भटूरे या चावल और सलाद के साथ सर्व करेंगे यह बहुत ही टेस्टी सब्जी बनती है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स