शाही पनीर (Shahi Paneer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मलाई पनीर बनाने के लिए सबसे पहले गैस आंन कर कड़ाही में तेल और बटर डालकर गर्म करें फिर प्याज़ को रफ्ली काट कर कड़ाही में डालकर भूनें फिर टमाटर को काट कर कड़ाही में डालकर भूनें और साथ में लौंग,इलायची,और काली मिर्च डालकर दें जब टमाटर पक जाए तब गैस बंद दें और ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर पीस लें।
- 2
फिर गैस आंन कर कड़ाही में तेल और बटर डालकर गर्म करें और जीरा, तेजपत्ता डालकर चटकाएं फिर 1प्याज को डाइस में काटकर डालें और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें फिर सभी मसाले का पेस्ट बनाएं और कड़ाही में तेल छोड़ने तक भूनें फिर प्याज़ टमाटर का पेस्ट डालकर मिलाएं और थोड़ा बटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मैं थोड़ा थोड़ा करके बटर डालकर बनाई हूं इससे ग्रेवी में बटर का फ्लेवर अच्छा आता है
- 3
फिर क्रीम डालकर मिलाएं और पनीर को नमक मिलें गुनगुना पानी में डालकर रखें इससे पनीर ताजा और साफ्ट हों जाता है।
- 4
फिर मसाले में पनीर डालकर मिलाएं और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर मिलाएं और ढककर 5 मिनट पकाएं।
- 5
फिर नमक,गरम मसाला पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं फिर गैस बंद करके धनिया पत्ती डालकर मिलाएं और सर्विंग बाउल में निकाल लें फिर क्रीम और किशमिश काजू के टुकड़े से गार्निश करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स