वेज दलिया (Veg dalia recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस का फ्लेम ऑन कर पैन चढ़ाए, पैन गरम हो जाए तो उसमें घी डालें और दलिया डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें और सब्जियों को बारीक काट लें।
- 2
अब एक कुकर में भूना हुआ दलिया डाले ओर आलू डाल दे और 4 कप पानी डाल दे(ध्यान रहे 1 कप दलिया में 4 गिलास पानी एड करे) हल्का नमक और हल्दी डाले और ढक्कन बंद कर 2 सिटी आने तक पकाएं।
- 3
अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें मिर्च अदरक पेस्ट डाले और प्याज़ डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।अब टमाटर और शिमला मिर्च डालें और 2 मिनट भूनें और अब उसमें सारे मसाले नमक डालकर 2-3 मिनट भूनें।
- 4
अब इस मसाले में कूकर वाला दलिया डालकर इसे 5 मिनट तक भूनें (पानी कम लगे तो ऊपर से एड कर सकते हैं) तैयार है गर्मा गर्म टेस्टी दलिया। इसे प्लेट में निकाल कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16487547










कमैंट्स (4)