तुअर दाल तड़का (Tuvar dal tadka recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को अच्छी तरह से साफ कर ले फिर पानी से उसको अच्छी तरह से साफ कर ले 4 बार पानी से और 10 मिनट के लिए भिगोकर पानी में छोड़ दे|
- 2
गैस के ऊपर कुकर को रखें उसमें दाल डालें अरहर की, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,सांबर मसाला और दो चम्मच घी,नमक स्वाद अनुसार, पानी आवश्यकता के अनुसार डाले और ढक्कन बंद कर दे तीन से चार सिटी मध्यम आंच पर आने दे और गैस बंद कर दे|
- 3
कुकर का ढक्कन खोल दे गैस के ऊपर एक तड़के वाला चम्मच गर्म करें उसमें ही डालें घी गर्म होने के बाद हींग जीरा डाले सुनहरा होने के बाद साबुत लाल मिर्च और एक फूल चकरी डालें जब यह अच्छी तरह से पक जाए। तब गैस बंद कर दे ऊपर से कश्मीरी लाल मिर्च डालें और दाल में डाल दें और अच्छी तरह से मिला दे। इमली की चटनी डालें और अच्छी तरह से मिला दे|
- 4
हमारी अरहर या तुवर की तड़के वाली दाल बनकर तैयार हो गई आप इसे चावल के साथ रोटी के साथ खा सकते हो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बनती भी बहुत जल्दी है ज्यादातर सभी के घरों में यह दाल बनती है|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स