कुकिंग निर्देश
- 1
मैंगो माउसी बनाने के लिए, सबसे पहले हम आम को धोकर,उसके छिलके निकालकर, क्रश लेंगे,मतलब उनका रस निकाल लेंगे।
- 2
अब मैंगो का जूस निकालने के बाद उसको एक तरफ रख देंगे। दूसरा एक बड़ा कटोरा लेकर फ्रेश मलाई और पीसी हुई शक्कर को बीटर से बीट लेंगे।
- 3
अब दूसरे कटोरे में आधा मैंगो जूस और आधी मलाई को मिक्स करेंगे। हो गया हमारा मैंगो वाला क्रीम तैयार।
- 4
अब एक प्लेट में दो ग्लास लेंगे वह दोनों ग्लास में सबसे पहले एक बड़ा चम्मच मैंगो जूस का डालेंगे ।उसके ऊपर वाइट क्रीम एक चम्मच डालेंगे और उसके ऊपर मैंगो जूस वाली ऑरेंज क्रीम डालेंगे।
- 5
अब फिर से वही तीनों लेयर करेंगे और सबसे ऊपर मैंगो के टुकड़े, वाइट मलाई और आम जूस का बूंदी डाल के सजावट करें।
- 6
तो फ्रेंड्स रेडी है मैंगो माउसी.........जो सिर्फ तीन चीजों से ही बन जाता है और छोटे बड़े सब को पसंद आता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12662567














कमैंट्स