न्यू स्टाइल छोलिया पनीर(New style chholiya paneer recipe in Hindi)

#vp
हरा चना सर्दी के मौसम में ही आता है और इसकी सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट बनती है। अधिकतर यह सब्जी साबुत चने के साथ ही बनाई जाती है लेकिन मैंने इसको पीसकर पनीर के साथ बनाया है। आपको भी बहुत पसंद आएगी। आप सभी जरूर ट्राई कीजिएगा। यह देखने और खाने दोनों में ही लाजवाब लगती है। हरे चने को पीसने से इसका कलर भी बहुत सुंदर आता है और बच्चों को तो मालूम ही नहीं पड़ता कि यह सब्जी किसकी बनी है। बच्चे पनीर की सब्जी समझकर बड़े स्वाद से खाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरे चने को धोकर बिना पानी के मिक्सी में मोटा दानेदार पीस लें। टमाटर अलग से पीस लें। अदरक, लहसुन, मोटी लाल मिर्च और प्याज़ एक साथ मिक्सी में डालकर मोटा पेस्ट बना लें। पनीर के चौकोर टुकड़े काट कर रखें।
- 2
कढ़ाई में एक चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें और इसमें तेजपात, दालचीनी, जावित्री,छोटी इलायची तोड़कर, हींग व अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें।
- 3
टमाटर का पेस्ट डालकर घी छोड़ने तक पकाएं। अब कश्मीरी मिर्च व पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से चलाएं।
- 4
पिसा हरे चने का पेस्ट मिश्रण में डालकर नमक के साथ मिक्स करें और आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छे से दो तीन उबाल आने तक सब्जी को पकाएं।
- 5
- 6
साथ ही गरम मसाला डालकर एक उबाल और आने दे। जब सब्जी अच्छे से पक जाए तो अंत में एक चम्मच घी और हरा धनिया डालकर मिक्स करें। थोड़ी देर ढक्कन से ढक कर रखें जिससे मसाला पूरी तरीके से सब्जी में मिक्स हो जाए।
- 7
छोलिया पनीर की लाजवाब सब्ज़ी खाने लिए तैयार है आप इसे गरमा गरम चपाती यों के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)