तीखी मसाला बाजरा पूरी (tikhi masala bajra puri recipe in Hindi)

#mirchi
हम सभी सदा पूड़ी और नमकीन पूड़ी तो अक्सर बनाते हैं आज मैंने बाजरे के आटे की मसाला पूड़ी बड़ी है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनी।
जिसे मैंने खीरे का रायता, कच्चे केले की सब्जी और मिर्च के अचार के साथ सर्व किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
कच्चे केले को उबाल कर कद्दूकस कर लें।अब मिक्सिंग बाउल में बाजरे का आटा लें और कद्दूकस किया हुआ केला डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 2
अब हींग, जीरा,तिल, अजवाइन, हरी मिर्च, हरा धनिया, रेड चिली फ्लेक्स, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें और 10 मिनट तक ढक कर रखें।
- 3
10 मिनट बाद हाथों को ग्रीस करके गुंथे हुए आटे को एकसार करें और इसकी छोटी छोटी लोइयां बना लें।
- 4
अब एक पॉलिथिन शीट को ग्रीस करें और 1-1 करके सारी पूरियां बेलें।(ध्यान रहे इन्हें थोड़ा मोटा बेलना है,एकदम पतला बेलने पर पूड़ी फूलेगी नहीं)
- 5
अब कढ़ाही में तेल गरम करके इसमें सारी पूरियां तल कर निकाल लें। गरमा गरम बाजरा मसाला पूड़ी को अपनी पसंद की किसी भी सब्जी या अचार के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)