लूचई और आलू की सब्जी (luchai aur aloo ki sabzi recipe in Hindi)

#ST 1. हैलो दोस्तो आज मैं कानपुर की फेमस डिश लूचई लेकर आई हूं। वैसे तो ये मुस्लिम डिश है पर इसे हिंदू लौंग भी बहुत मन से खाना पसंद करते है और ये डिश मेरे पतिदेव को बेहद पसंद है।ये डिश आपको कानपुर के हर ढेले, ढाबे और रेस्टोरेंट में मिलेगा। बहुत सारे लौंग लुचाई को भटूरा समझते है जो की बिलकुल ही गलत है।इसके बनाने का तरीका और स्वाद भटूरे से बिलकुल अलग है तो चलिए हम इसे बनाते हैं अगर आप को मेरी ये डिश पसंद आए तो जरूर ट्राई करिएगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लूचई बनाने के लिए एक बड़े से कटोरे मे मैदे को छान ले फिर उसमे सूजी,दही,ऑयल,नमक,शक्कर को अच्छे से मिला ले फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर बहुत ही सॉफ्ट आटा गूथ कर तयार कर ले। (लूचई का आटा बहुत गीला रहता है) और २o मिनट के लिए ढक कर रख दे।
- 2
अब आलू की रसीली सब्जी बनाने के लिए एक कुकर को गेस पर चढ़ा दे फिर उसमे सरसो का तेल डाल के गर्म होने दे जब तेल गरम हो जाए तब उसमे जीरा,हींग,सौंफ,हरी मिर्च,लाल सूखी मिर्च डाल के सभी को एक मिनट तक धीमी आंच पर भुन ले।फिर तेल में हल्दी,धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाले को डाल के १/२ मिनट तक भुन ले।
- 3
फिर आलू को पानी से धोकर तेल में डाल दे साथ ही साथ नमक,कसूरी मेथी को डाल के एक मिनट तक आलू को चलाते हुए भुन ले।फिर १/२ गिलास पानी डाल के और साथ ही साथ मैगी मसाला डाल के सभी को अच्छे से चला ले फिर कुकर में ढक्कन लगाकर दो सिटी लगा ले।फिर आंच को धीमी करके २ मिनट तक सब्जी को पकने दे।फिर गेस को बंद कर दे।जब सिटी खुल जाए तब कुकर खोल के उसके आलू के कुछ पीसेज को किसी बड़े चम्मच की सहायता से तोड़ ले ताकि सब्जी कुछ गाढ़ी हो जाए।
- 4
फिर सब्जी को गेस पर चढ़ा के एक मिनट पकने दे फिर गेस को बंद कर दे अब हमारी सब्जी बनकर बिल्कुल तयार है।
- 5
अब लूचई के आटे मे थोड़ा ऑयल लगाकर चिकना कर ले फिर उसकी बड़ी बड़ी लोइयां काट ले अब एक लोई ले उसे चकले पर रख के हाथो से ही गोल और बड़ी लूचई बना कर तयार कर ले।याद रखे की लूचई को हाथो से ही बड़ा करना है और उसे बड़ा करते समय चकले को घुमा सकते है।या फिर दोनो हाथो की हथेली से भी लूचाई को बड़ी साइज में बना सकते है। इसी तरह से सभी लुचाईं बनाकर तयार कर ले।
- 6
अब कड़ाही में ऑयल डाल कर गेस पर चढ़ा दे ।जब ऑयल गरम हो जाए तब उसमे एक लुचाई को डाल के दोनो तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई करे।फिर किसी टिसू पेपर में निकाल ले।अब हमारी लुचाई बनकर बिल्कुल तैयार है इसे गर्म गर्म ही सभी को आलू की सब्जी और प्याज़ के साथ सर्व करे।
- 7
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)