फलाहारी राज कचौड़ी (falahari rajkachori recipe in hindi)

#feast
हम इंडियन को अक्सर चटपटा खाने की आदत होती है और उसमें भी अगर हमें 9 दिन व्रत रहना पड़े और चटपटा खाने ना मिले तो मन बार-बार चटपटा खाने की तरफ दौड़ता है तो इसीलिए आज मैंने बनाई है चटपटी फलाहारी राज कचौड़ी जिसे खाने के बाद व्रत भी पूरा हो जाता है और चटपटा भी खाने को मिल जाता है

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दोनों आटो को एक बड़े बाउल में मिला लें |
- 2
अब इसमें नमक और एक चम्मच रिफाइंड ऑयल डालें और पानी डालकर सॉफ्ट डोह बना कर तैयार करें और इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें|
- 3
डोह एक लोई ले और उसे पूरी की तरह गोल बेलें |
- 4
कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल डालकर गर्म करें और गरम-गरम ऑयल में पूड़ी को फुलाए जब पूरी फूल जाए तो गैस को सिम कर दें और पूरी को दोनों तरफ अच्छे से शेक लें और बाहर निकाल कर ठंडा कर ले |
- 5
फूली हुई पूरी को बीच से थोड़ा सा तोड लें और उसमें सारी कटी हुई चीजों को डालें ऊपर से दही मीठी चटनी और हरे धनिया की चटनी डाले काली मिर्ची और नमक डालें और सर्व करें|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)