लौकी के कोफ्ते की सब्जी (lauki ke kofte ki sabzi recipe in Hindi)

कोफ्ते की सब्जी बहुत तरह से बनाई जाती है, यह बहुत सिंपल है पर टेस्टी है।
लौकी के कोफ्ते की सब्जी (lauki ke kofte ki sabzi recipe in Hindi)
कोफ्ते की सब्जी बहुत तरह से बनाई जाती है, यह बहुत सिंपल है पर टेस्टी है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छीलकर कद्दूकस कर ले।
- 2
फिर उसने बेसन,नमक स्वाद अनुसार,आधा चम्मच लाल मिर्च,आधा चम्मच हल्दी पाउडर,आधा चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच सौंफ पाउडर थोड़ा सा गरम मसाला,थोड़ी सी हींग डालकर अच्छे से मिला ले।
- 3
तेल को कढ़ाई में गर्म करने रखदे।
- 4
तेल गर्म होने पर उसने लौकी के घोल की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर कडाई मे डाल दें।
- 5
दोनों साइड से ब्राउन होने तक सेकना है मीडियम गैस पर।
- 6
जब यह सारे कोफ्ते सिक जाएं फिर उन्हें एक प्लेट में निकाल ले।
- 7
अब एक कडाई में एक चम्मच तेल ले।
- 8
उसमें अजवाईन व हींग डालकर गर्म करें।
- 9
सभी बचे हुए मसालों को एक कटोरी में लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें।
- 10
जब अजवाईन और हींग हो जाए तब उसमे पेस्ट डाल कर इसे भूने।
- 11
जब मसाला अच्छे से भुन जाए या उसमें से तेल अलग हो जाए तब उसमें आधा गिलास पानी डाल दें।
- 12
अब इसमें एक उबाल आने लाने दे।
- 13
उबाल आने के बाद इसमें कोफ्ते डाल दें और दो-तीन मिनट पकने दे।
- 14
अब इसमें दूध डालकर दूध रूम टेंपरेचर का होना चाहिए अच्छे से चलाते रहें जब तक उसने उबाल ना आ जाए।
- 15
उबाल आने के बाद गैस को सिम कर दें और दो-तीन मिनट तक उसे उबलने दें।
- 16
फिर गैस बंद करके ऊपर से उसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल दे,हरा धनिया भी डाल सकते हैं।
- 17
तैयार है आप के कोफ्ते की सब्जी इसे आप गरम गरम रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- हक्का वेजीज नूडल्स विथ मसाला ए मैजिक(hakka noodles with masala e magic recipe in hindi)
- पाव भाजी (pav bhaji recipe in Hindi)
- छोले भटूरे (chole bhature recipe in Hindi)
- सूजी इड़ली सांबर के साथ (suji idli sambar ke sath recipe in Hindi)
- मैदा मुंगदाल मिक्स नमकीन चकली (maida moong dal mix namkeen chakli recipe in Hindi)



कमैंट्स