स्पेशल ब्रेड रोल (special bread roll recipe in Hindi)

Poonam Singh @poonamkepakwaan
स्पेशल ब्रेड रोल (special bread roll recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
ब्रेड़ रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आलू को छील कर मैश करें फिर इसमें प्याज, उबली मटर, हरी मिर्च, अदरक, के साथ अच्छी तरह मिला लें! अबआलू में अब लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, नमक, मिलाकर अच्छें से मिक्स करें!
अब पनीर के टुकड़े भी डाल कर हलके हाथ से मिक्स करें। - 2
ब्रेड़ के किनारे निकालकर अलग रख दें! मध्यम आंच में कढ़ाई में तेल गर्म करें! ब्रेड़ रोल बनाने के लिए स्लाइस को एक सेकंड के लिए पानी से निकालकर स्लाइस को हथेलियों के बीच में रखकर अच्छे से निचोड़े और पूरा पानी निकाल लें!
- 3
अब ब्रेड़ में आलू का मिश्रण रखकर इसे दोनों तरफ से मोड़ते हुए बंद करें, रोल बना लें अब रोल को कढ़ाई में डाले और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तले! गरमागरम ब्रेड़ रोल तैयार है हरी चटनी या टोमाटोकेचप के साथ परोसें"
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15652067







कमैंट्स (7)