भाईदूज स्पेशल रोज़ संदेश (Bhai Dooj special Rose Sandesh recipe in hindi)

#du2021
रोज़ संदेश मुँह में घुल जाने वाली एक सॉफ्ट पारंपरिक बंगाली मिठाई हैं जिसे आप किसी भी तीज त्योहार पर बना सकते हैं. इसे बनाना आसान है और यह घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं.
यह एक प्रचलित और पसंद की जाने वाली मिठाई हैं, इस मिठाई को बनाने में कम सामग्री ही लगती हैं .
खास #भाई_दूज के लिए रोज़ फ्लेवर में बनाई है जो देखने में जितनी खूबसूरत है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है, साथ ही घर पर बने होने के कारण शुद्ध भी ! तो फिर देर किस बात की इस बार मार्केट की मिठाई के स्थान पर अपने हाथों से बनी हुई मिठाई से सबका मुँह मीठा कराएं !

कुकिंग निर्देश
- 1
संदेश बनाने के लिए सबसे पहले छैना बनाना होगा इसके लिए दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में डाल कर गरम करें.दूध फाड़ने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस निकालेंगे और उसमें थोडा़ सा पानी मिला लेंगे.अब दूध के हल्का सा ठंडा होने पर इसमें थोड़ा थोड़ा - थोड़ा कर नींबू का रस डाले और कलछुल से चलाते जाए, दूध फटने लगेगा जैसा कि चित्र नंबर 3 में दिखाई दे रहा है.
- 2
दूध फटने लगा हैं. जब अच्छी तरह दूध फट जाएं तो छैना को कपड़े में छान लें और ऊपर से ठंडा पानी डाल दे जिससे कि छैना हार्ड ना रहे तथा नींबू का स्वाद भी चला जाए.कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दे. 30 - 40 मिनट के लिए छैना को लटका कर छोड़ दें.
- 3
तय समय के बाद आप एक प्लेट में छैना को डालें फिर उसे हाथ से मसाला- मसाला कर नरम कर लें. लगभग 7 से 8 मिनट तक छैने को मसलते रहे.आप चाहे तो मिक्सर जार में भी छैने को डालकर और फिर चलाकर मुलायम कर सकते हैं.
- 4
अब एक कढ़ाई या पैन में पनीर के मिश्रण को डाल कर धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं इससे पनीर का कच्चापन भी दूर हो जाता है.अब इसमें शुगर पाउडर डालें फिर उसमें रोज़ वाटर और गुलाबी फूड कलर मिला लें.अब गैस बन्द कर दे और मिश्रण को ठंडा होने दें.
- 5
मिश्रण के ठंडा होने पर अच्छी सुगन्ध और स्वाद के लिए हरी इलायची पाउडर मिला लें एक बार पुनः मसाला ले.अब मनचाहे आकार और शेप में संदेश बना लेंगे और संदेश के सेन्टर में उंगली से प्रेस कर छोटा सा होल बनाएं.
- 6
संदेश के सेन्टर में पिस्ता कतरन और गुलाब की पंखुड़ियों का महीन टुकड़ा रखते जाएं.
- 7
भाईदूज स्पेशल रोज़ संदेश रेडी हैं.इस बार घर पर बने रोज़ फ्लेवर संदेश से भाई का मुँह मीठा कराएं और इस त्योहार को हंसी खुशी सार्थक बनाएं !
- 8
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (57)