कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैंने चने दाल को अच्छे से धो कर उसमें स्वाद अनुसार नमक और दाल के हिसाब से हल्दी 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई डालकर आवश्यकता अनुसार पानी डालें और कुकर गैस पर चढ़ा दें अब दूसरी तरफ एक बर्तन में पानी ले और उसे गैस पर रखें उबाल आने पर चावल को पानी में डालें और चावल बना ले अब मैंने एक पैन लिया और उसमें सबसे पहले मेथी जीरा दो सूखी लाल मिर्च और दो बड़े चम्मच तेल डाला जब तेल अच्छे से गर्म हो गई तब मैंने उसमें ओल को फ्राई करने के लिए डाल दिया स्वाद अनुसार नमक डालिए और एक छोटी चम्मच हल्दी डाले
- 2
- 3
फिर उसे धीमी आंच पर ढककर पकाएं अब दूसरी तरफ फिर एक पैन ले और उसे गर्म होने दे जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें दो बड़ी चम्मच तेल डाले आधी छोटी चम्मच जीरा एक चुटकी हींग और दो सूखी लाल मिर्च डालें जब तड़का अच्छे से लग जाए तब उसमें बरबटी को डालें साथ ही स्वाद अनुसार नमक डालें और आधी छोटी चम्मच हल्दी डालकर मिला लें और इसे भी धीमी आंच पर पकने दें फिर मैंने एक और पैन लिया उसे भी गर्म किया और उसमें भी मैंने एक छोटी चम्मच जीरा हींग 2 सूखी लाल मिर्च डाल कर अच्छे से गर्म होने दे और भाजी डाले
- 4
- 5
ग्वार फली की सब्जी बनाने के लिए भी इसी तरह से पैन गर्म होने पर जीरा हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगा फिर उसमें ग्वारफली धीमी आंच पर पकने दें साथ ही उसमें मैंने जो टमाटर और अदरक बारीक काट कर रखा था उसे भी डाल दिया और आधी छोटी चम्मच किचन किंग मसाला भी डाल दिया
- 6
भाजी में स्वाद अनुसार नमक डालें और उसे ढक कर छोड़ दें, अब मैंने दो मीडियम साइज टमाटर लिया और 2 इंच अदरक टमाटर को बारीक काट लें और अदरक को कद्दूकस कर लें या घिस लें अब मैंने टमाटर और अदरक को दो भाग में कर दिया एक भाग में बरबटी में डाला और दूसरी भाग मैंने ग्वारफली में साथ ही एक छोटी चम्मच किचन किंग मसाला डालें और अच्छे से मिलाकर उसे मीडियम आज पर पकाते हुए फ्राई करें मैंने किसी भी सब्जी में पानी का इस्तेमाल नहीं किया
- 7
इस बीच में ओल को भी आप चलाते रहें जब और अच्छे से पक जाए तब आंच को तेज करके उसे भुजिया की तरह अच्छे से लाल होने तक फ्राई कर ले और आधी नींबू डाले इसी बीच में मैंने पूरी के लिए आटा भी गूंद लिया था और पूरी बना ली इधर मेरा दाल चावल भी बनकर तैयार है दाल में तड़का लगाने के लिए एक पैन ले उसमें दो चम्मच घी डाले साथ ही दो सूखी लाल मिर्च जीरा और हींग डालकर दाल में तड़का लगा ले, साथ ही गर्म तेल में मैंने पापड़ भी तल लिया, एक घंटा में मेरा पूरा पियोर थल तैयार हो गया उम्मीद है दोस्तों आप लोगों को पसंद आएगी।
- 8
मैंने फिर एक और पैर लिया उसमे 2 बड़ी चम्मच तेल डाले,पांच फॉरन, लाल मिर्च और हींग डाल ले अब गोवी को पहले फ्राई करे साथ ही स्वाद अनुसार नमक और आधी छोटी चम्मच हल्दी डालें जब वह भी अच्छे से फ्राई हो जाए तब उसमें कटी हुई आलू डालकर अच्छे से मिला ले और फिर धीमी आंच पर उसे ढककर पकाएं जब आलू और गोभी अच्छे से पक जाए तब गैस की आज को तेज कर दें और उसे अच्छे से बुने भूल जाने के बाद अदरक बारीक कटी टमाटर बारीक कटी हरी मिर्च को डाले साथ ही एक छोटी चम्मच किचन किंग मसाला डाले ।
- 9
आवश्यकता अनुसार पानी डालें और उसे अच्छे से पकने दें जब सब्जी अच्छे से पक जाए तो उसमें आधी छोटी चम्मच गरम मसाला डालें साथ ही 10-12 करी पत्ते डाले और फाइनली बारीक कटी हरी धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स