पनीर दम बिरयानी (paneer dum biryani recipe in Hindi)

#sp2021 वेज पनीर दम बिरयानी । मासालेदार (मैरिनेटेड) पनीर क्यूब्स और लम्बे चावल और कुछ खड़े मसालों के साथ बनाई गई एक आसान और सरल दम स्टाइल पकी बिरयानी रेसिपी है। यह नॉनवेज न खाने वालों के लिए या पनीर प्रेमियों के लिए एक आदर्श शाकाहारी बिरयानी विकल्प है। यह रेसिपी बनाने में आसान है और दोपहर के लंच बॉक्स या लेट-नाइट वीकेंड डिनर के लिए आसानी से परोसी जा सकती है।"

कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर दम बिरयानी की तैयारी:
मैरिनेशन पनीर:
सबसे पहले एक बड़े बाउल में आधा कप दही, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी, चम्मच मिर्च पाउडर और 1 बड़े चम्मच बेसन,
1 बड़े चम्मच बिरयानी मसाला लें
और 1 चम्मच नमक भी मिलाएं। - 2
अच्छी तरह से मिलाएं और सुनिश्चित करें कि मसाले अच्छी तरह से संयुक्त हैं। आगे 15 क्यूब्स पनीर डालें ।
धीरे से मिक्स करें और चैक करें कि सब कुछ अच्छी तरह से संयुक्त है।
ढककर 30-मिनट के लिए मैरीनेट करें। आधा घंटे बाद इन्हें गोल्डन कलर में तल ले - 3
बिरयानी चावल की तैयारी:
सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में 6 कप पानी लें।
2 बड़ी इलायची, 4 लौंग, 1 इंच दालचीनी, 2 तेज पत्ता, ½ चम्मच काली मिर्च जैसे मसाले डालें। 1 चम्मच नमक, 2 चम्मच घी और
2 मिनट के लिए या जब तक मसाले का जायके पानी में ना आ जाये तब तक उबालें।
2 कप बासमती चावल को डालें और अच्छी तरह से हिलाएं। चावल को कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए भिगो कर रखे।
अब 4 से 5 मिनट तक या चावल के आधा पकने तक उबालें। पूरी तरह से पकाना नहीं है। अब चावल को छानकर अलग रख दें। - 4
पनीर बिरयानी की तैयारी:
सबसे पहले एक बड़ी कड़ाई में 2 बड़े चम्मच घी डालें और गरम करें।
उसमें तेज पत्ता, चक्र फूल, काली इलायची, 1 जावित्री, इलायची और 1 चम्मच जीरा को तलिए। अब प्याज़ डालें और सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसके अलावा 1 टमाटर भी डालें और तलिए जब तक कि यह भुन न जाए।
अब तला हुआ पनीर को भी डाले और अच्छी तरह मिलाएं।
जब तक तेल किनारे से अलग न हो जाए, तब तक तलें। पनीर को ओवरकुक न करें । - 5
आगे तैयार किया हुआ चावल को सामान रूप से फैलायें।
इसके अलावा 2 बडा चम्मच धनिया, 2 बडा चम्मच पुदीना और 2 बडा चम्मच तले हुए प्याज़ के साथ टॉप करें। 2 बडा चम्मच केसर का दूध, 1 चम्मच घी और ¼ कप पानी डालें।
एल्यूमीनियम फॉइल के साथ कवर करें और ढक्कन को बंद करें। आप सील करने के लिए आटा का उपयोग भी कर सकते हैं। - 6
20 मिनट या जब तक चावल को धीमी आँच पर पूरी तरह से पक न जाए तब तक उबाले।
अंत में, रायता और प्याज़ के स्लाइस के साथ पनीर बिरयानी का आनंद लें। - 7
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)