सरसों पालक मेथी का साग (sarson palak methi ki saag recipe in Hindi)

#2022
#w4
#maithy
सरसों पालक मेथी के साग में कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक होते हैं. इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और वजन को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है. सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह हड्डियों से जुड़े रोगों के उपचार में भी फायदेमंद माना जाता हैं. इसलिए सभी को साग अवश्य खाना चाहिये.

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साग को साफ़ करके धो लें. अब साग को धो कर छलनी में रख दे. जिससे सारा पानी निकल जाये.
- 2
अब साग को बारीक बारीक काट लें.अब गैस पर कूकर में दो गिलास पानी डाल कर गरम कर लें जब पानी गरम हो जाये तब कटा हुआ साग डाल दे. फिर नमक, पीसी हुई हरी मिर्च और अदरक डाल कर कूकर बंद करके मीडियम आँच पर पका लें.
- 3
अब आटा डाल कर ब्लेंडर से साग को पीस लें. अब गैस पर कड़ाही रख कर घी डाल दे. जब घी गरम हो जाये तब इसमें प्याज़ लहसुन अदरक और हरी मिर्च का तड़का लगा दे. फिर साग डाल कर दो से तीन मिनट तक पका लें. सरसो मेथी पालक का साग तैयार हैं इसे मक्की की रोटी के साथ सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)