शिमलामिर्च का अचार (shimla mirch ka achar recipe in Hindi)

#2022 #w4 #shimlamirch
दोस्तों आपने अचार तो बहुत खाए होंगे एक बार शिमला मिर्च का अचार भी बना कर और खाकर देखे इसके चटपटे स्वाद के आगे दूसरे अचार फीके लगेंगे! यह अचार जल्दी ही तैयार हो जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी लगता है.
मेरे घर में सभी को यह अचार बहुत पसंद हैं, आप भी इसे ट्राई कर अवश्य देखें.यह अचार आपके खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगा !

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम शिमला मिर्च को अच्छी तरह साफ कर उसे अपने मनचाहे पीसेज में कट कर लेंगे और उसके बीज निकाल देंगे.
- 2
अब शिमला मिर्च में आधा चम्मच से कम नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर 5-6 घंटे के लिए रख देंगे जिससे कि शिमला मिर्च का पानी अच्छी तरह निकल जाए. जब शिमला मिर्च से पानी निकल जाएं तब छलनी पर डालकर उसका पानी अलग कर लेंगे.
- 3
मसालों की तैयारी कर लेते हैं इसके लिए पंचफोरन मसाले को ड्राई रोस्ट कर ग्राइंड कर लेंगे
- 4
पीली सरसों/ राई और सौंफ को भी पीस लेंगे. सरसों के तेल को धुआं उठने तक गर्म करके ठंडा कर लेंगे.
- 5
अब शिमलामिर्च में हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर,चिल्ली फ्लेक्स, पंचफोरन मसाला और पिसा हुआ पीली सरसों, सौंफ और नमक आदि मिला देंगे
- 6
सरसों के तेल के ठंडा होने पर उसे और सिरका को भी अचार में मिला देंगे सबको अच्छे से मिक्स कर देंगे.
- 7
यह आचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ऐसे तो आप इसे सेम डे से भी खा सकते हैं, परन्तु 2 दिन बाद इसमें बहुत अच्छा स्वाद आ जाता हैं.
- 8
नोट -
आप मसाले की मात्रा अपने हिसाब से कम और ज्यादा भी कर सकते हैं|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- लहसुनी तिल चावल (sesame garlic rice recipe in Hindi)
- शिमला मिर्च मटर मशरूम (shimla mirch matar mushroom recipe in Hindi)
- मिक्स दाल और मेथी पकौड़े (mixed dal aur methi pakode recipe in Hindi)
- बूंदी की दही वाली सब्जी (boondi ki dahi wali sabzi recipe in Hindi)
- मेथी की भाजी मटन (methi ki bhaji mutton recipe in Hindi)

कमैंट्स (56)