खूबा रोटी दाल और चटनी (Khoba roti dal aur chutney recipe in Hindi)

खूबा रोटी दाल और चटनी (Khoba roti dal aur chutney recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा ले, उसमे नमक 1 चम्मच घी डालें और अजवायन या जीरा जो आपको पसंद हो वो डाल दें, अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर रोटी से थोड़ा सख्त आटा गूंध ले, और 15 से 20 मिनट के लिए ढ़कक्कर रख दे, अब इस आटे की मोटी सी एक लोई बना ले। और उसपर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें।
- 2
अब इसकी एक मोटी रोटी बेल लें।
- 3
अब बिल्कुल धीमी आंच पर तवा रखें और उसपर रोटी डाल दें, बस 2 से 3 सेकंड के लिए रोटी डालें और फिर पलट दें।
- 4
गैस बिल्कुल धीमी रखें और इस पर अपने अंगूठे और उंगली की सहायता से आकृति बनाना शुरू करें, सावधानीपूर्वक। पूरी रोटी पर डिज़ाइन बना ले।
- 5
अब रोटी को धीमी आंच पर ही कुरकुरी होने तक दोनों तरफ सेंके, आप चाहे तो इसे डायरेक्ट गैस पर भी सेक सकते हैं और तवे पर भी जैसा आपको सही लगे वैसा करें।
- 6
हमारी खूबा रोटी सिक कर तैयार है, इस पर अब खूबा सारा घी या बटर लगाएं और इसे दाल, चटनी के साथ खाएं।
- 7
दाल के लिए उरद ओर चने की दाल को अच्छी तरह साफ केरके धो ले, ओर कुकर में 1 कटोरी पानी डालकर ओर हेकड़ी ओर नामक डालकर 4 से 5 सीटी लगा ले, अब एक पैन में घी गरम करे, उसमे साबुत लाल मिर्च डालें, कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन डाले और भून जाने पर इसमे धनिया पाउडर डालें, लाल मिर्च पाउडर डालें और दाल में तड़का लगा दे, अब गरम मसाला और कटा हरा धनिया डाल दें, आप चाहे तो ऊपर से इसमें नींबू भी डाल सकते हैं, परोसते समय देशी घी डालें और गर्मागर्म खूबा रोटी के साथ परोसें।
- 8
चटनी के लिए टमाटर, हरी मिर्च हरा धनिया नमक धनिया पाउडर और जीरा डालकर पीस लें तैयार है चटनी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स