कोचइ पान के इल्हर
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द की दाल को धो कर 6 घंटे के लिए या रात भर भीगा ले फिर 6 घंटे बाद धो कर छिलका निकाल कर दरदरा गाढ़ा पीस ले,
- 2
इस पेस्ट में नमक, हल्की सी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन डालकर मिक्स कर लें
- 3
अरबी के पत्तों को धो कर पोछ ले फिर डंठल को तोड़कर फैला लें, चिकनी सतह को नीचे रखें और उल्टी सतह पर तैयार किया हुआ पेस्ट फैला लें
- 4
इसे हल्के हाथों से रोल कर चपटा कर ले ऐसे ही बाकी के पत्ते भी तैयार करे और स्टीमर में 15 मिनट तक तेज आंच में स्टीम करें
- 5
जब उड़द भाप में पक जाए और दबाने पर पेस्ट पत्ते से बाहर ना निकले तो गैस बंद कर इन्हे ठंडा कर ले और गोल छोटे छोटे कट लगा ले
- 6
तवे में तेल डालकर इन्हें हल्का सा दोनों तरफ से शलो फ्राई करें
- 7
कढ़ाई में तेल गरम कर जीरा और राई का तड़का लगाए
- 8
जब चटकने लगे तब इसमें लहसुन की कलियां काट कर डाले और हल्का फ्राई करें,इसमें हरी और लाल मिर्च डालकर मिक्स करे और कड़ी पत्ता और प्याज़ डाल दे
- 9
जब प्याज़ सुनहरा भून जाए तब अदरक का पेस्ट और हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर डालकर हल्का सा चला ले और तुरंत फेटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं,फिर इसमें नमक डाल दे और एक उबाल आने तक चलाते हुए पकाते रहे
- 10
जब थोड़ा हल्का गाढ़ा हो जाए तब इसमें फ्राई किए हुए अरबी के पत्ते का रोल डाले और गाढ़ा होने तक उबालें इसमें बारीक कटी हुई धनिया की पट्टी डाल दे और गरम गरम चावल के साथ सर्व करें
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Anamika Bhatt को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)