हॉट नोर वेजिटेबल सूप (Hot knorr vegetable soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
१ कढ़ाई में २ चम्मच तेल दाल लें
- 2
उसमें अदरक,लहसुन और हरी बारीक कती मिर्च दाल लें और १ मिनट तक चलाएं
- 3
फिर उसमें बारीक कटी प्याज़ दाल लें और २ मिनट तक चलाएं
- 4
अब उसमें बारीक कटी पत्ता गोभी,गाजर,शिमला मिर्च और बीन्स दाल लें और ५ मिनट तक फ्राई करें
- 5
फिर उसमें ४ कप पानी डाल लें और ३ मिनट तक उबलने दें
- 6
उबलने के बाद उसमें २ चम्मच सोया सॉस,२ चम्मच सिरका,१ छोटा चम्मच चिली सॉस, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर,आधा छोटा चम्मच चीनी और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करलें और ५ मिनट तक चलाएं
- 7
अब एक कटोरी में २ छोटा चम्मच कॉर्न flour लें और उसमें १/४ कप पानी डाल कर मिक्स करलें और उसे सूप में दाल लें और २ मिनट तक उबालें
- 8
अब आखिर में उसमें काटे हुए स्प्रिंग onion डाल लें और मिक्स करके निकाल लें और गरमा गरम सर्व करलें
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Jyoti Krishna को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (5)