सोया कीमा पराठा (Soya keema paratha recipe in hindi)

सोया कीमा पराठा (Soya keema paratha recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटे मे नमक, घी और अजवाइन डालकर पानी की सहायता से आटा गूँथ लें, और ढँककर रख लें। एक कटोरे मे पानी और नमक डालकर उबाले फिर उसमे सोयाबीन डालकर 5 मिनट के लिए ढँककर रख दें। अब सोयाबीन को छानकर ठंडे पानी से धोकर निचोड़ लें।
- 2
एक मिक्सर जार मे डालकर दरदरा पीस लें। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करे। उसके बाद उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूने, फिर उसमे प्याज़ डालकर गोल्डन भून लें।फिर उसमें सूखे मसाले डालकर 1 मिनट और भून लें।
- 3
मसाले भूननें के बाद उसमे पीसे हुए सोयाबीन डालकर कुछ मिनट भुनें। मिश्रण ठंडा हो जाने के बाद एक आटे की लोई लेगें और उसमे दो चम्मच मिश्रण डालकर बंद कर दे और रोटी के अकार का बेल लें।
- 4
अब तवे पर डालकर दोनों तरफ घी लगाकर गोल्डन सेंक लें। आप इसे दही, चटनी और अचार के साथ गरमा गर्म सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Puja Singh को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (5)