मेथी मलाई पनीर(methi malai paneer recipe in hindi)

मेथी मलाई पनीर(methi malai paneer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी को बारीक काटकर धो लें।पेन में तेल डालकर मेथी भून लें। साथ में अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।अब इसमें चिली फ्लेक्स डालें।गैस बंद कर दें।मेथी का मिक्स तैयार हो गया है।
- 2
अब एक और पेन में तेल डालें।इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, जीरा डालकर भूनें।कटी प्याज़ डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।काजू का पेस्ट डालें और 1.5 कप पानी डालें।
- 3
अब नमक, सफेद मिर्च, हरी मिर्च और भूनी हुई मेथी का मिक्स डालें।अब धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, गर्म मसाला डालकर पकाएं।
- 4
अब पनीर के टुकड़े काटकर डालें और ढककर 10 मिनट तक पकाएं।बीच में चैक करते रहें। अब क्रीम डालें।इससे सब्जी का जो पककर पीला हो गया था सफेद हो जाएगा और कसूरी मेथी डालें ।
- 5
मेथी मलाई पनीर तैयार है। इसे लच्छा पराठा, गार्लिक नान, रोटी के साथ सर्व करें
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mamta Malhotra को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (13)