कच्चे केले की चिप्स (kahhe kele ki chips recipe in Hindi)

#CA2025
कच्चा केला, जिसे हरा केला भी कहा जाता है, एक बहुमुखी और पौष्टिक फल है । ज़्यादातर लौंग पके हुए केले खाते हैं, लेकिन अपने आहार में कच्चे केले को शामिल करने के फ़ायदों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। कच्चे केले गुणों का भंडार हैं, जो ज़रूरी खनिजों और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए कई तरह के फ़ायदेमंद होते हैं।
कच्चे केले आवश्यक विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर होते हैं, जो उन्हें एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है
कच्चे केले से सब्जी और कटलेट बनाते ही है। इस बार मैंने कच्चे केले से चिप्स बनाया जो बहुत ही स्वादिष्ट बने और सभी को पसंद आये।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले केला का छिलका निकालकर इसे पानी में भिगोकर रखें।
- 2
कढ़ाई में तेल गरम कीजिये, पारंपरिक रूप से केले की चिप्स नारियल तेल में बनाए जाते हैं। पर हम इसे रिफाइंड ऑयल में बनाएंगे। चिप्स कटर से डायरेक्ट गरम तेल में चिप्स कटे और धीमी आंच पर 2 केला की चिप्स कटे।
- 3
जब चिप्स कटे जाएं तो आंच तेज कर के चलते हुए चिप्स को तलें। जब यह क्रिस्पी क्रंची होने लगें तो तेल छान कर चिप्स निकाल लें।
- 4
इसी तरह से सभी केला की चिप्स बनाऐ।
- 5
चिप्स को थोड़ा ठंडा होने पर इसमें काली मिर्च पाउडर,लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। क्रिस्पी क्रंची केला की चिप्स तैयार है इसे शाम की चाय के साथ सर्व कीजिए।
- 6
केला की चिप्स बच्चों को भी बहुत पसंद होती है।
- 7
- 8
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)