लोबिया मसाला करी

#CA26
#week10
#जून के रंग
#लोबिया
लोबिया मसाला करी स्वाद और पोषण से भरपूर भारतीय व्यंजन है। लोबिया (ब्लैक-आइड पीज़) प्रोटीन, फाइबर, आयरन और आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। मसालों के साथ पकाई गई यह करी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि पाचन को बेहतर बनाने और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करती है। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसा जा सकता है।
#LobiyaMasalaCurry #HealthyFood #ProteinRich #IndianCuisine #HomemadeFood

कुकिंग निर्देश
- 1
लोबिया मसाला करी बनाने के लिए सबसे पहले लोबिया को पानी से धोकर भिगोकर रखें फिर पानी से निकाल कर कुकर में डाल दे फिर 1ग्लास पानी डालकर गलने तक ढक्कन बंद कर 3-4 सीटी आने तक गैस ऑन कर चढ़ाकर पकाएं फिर सभी सामग्री किचन काउंटर पर निकाल लें
- 2
अब गैस ऑन कर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें फिर जीरा, हींग और लाल मिर्च डालकर चटकाएं
- 3
अब बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें फिर हल्दी पाउडर डाल दें
- 4
अब सभी मसाले डालकर थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें फिर खुशबू आने तक भूनें फिर टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें
- 5
जब मसाले से तेल छूटने लगे तब थोड़ा सा हींग और गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं फिर उबले हुए लोबिया डाल दें
- 6
अब सभी मसाले में लोबिया को मिलाकर भूनें फिर आवश्यकता अनुसार पानी और नमक डालकर मिला लें फिर 15 मिनट ढककर पकाकर गैस बंद कर घी और धनिया पत्ता डाल कर मिला लें
- 7
सर्विंग बाउल में निकाल कर पसंदीदा भोजन के साथ सर्व करें मैंने चपाती और कटे हुए प्याज के साथ सर्व किया है।
टिप्स
लोबिया मसाला करी में उपर से देशी घी डालकर मिला लें इससे स्वाद बढ़ जाता है।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)