सोया चंक्स पुलाव
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को अच्छी तरह से धोकर साफ पानी में भिगो दें उसके बाद सोया चंक्स को भी गरम पानी में भिगो दें और आधी चम्मच नमक मिलाकर उबालें फिर छलनी में निकाल लें
- 2
चित्रा अनुसार सारी सब्जियां काट लें और मटर के दाने को भी उबालकर छलनी में निकाल लें प्याज को लम्बाई में काट लें और फ्राई करें
- 3
अब कड़ाही में घी डालकर कटा हुआ आलू फ्राई करके प्लेट में निकाल लें फिर उसमें साबुत जीरा और तेज़ पत्ता, लौंग, दालचीनी डालकर सारी कटी हुई सब्जियां
- 4
और चावल डालकर हल्के हल्के हाथों से ऊपर नीचे करते हुए मिला लें फिर सोया चंक्स भी मिला लें
- 5
फिर इसमें 2 कप पानी मिलाकर स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च का पाउडर, मिक्स कर लें
- 6
फिर चावल को पकने दें फिर इसमे एक चम्मच कसूरी मेथी मिलाकर गर्म मसाला पाउडर अदरक हरी मिर्च बारीक कटा हुआ डाल कर मिला लें फिर तैयार सोया चंक्स पुलाव में कटा हुआ टमाटर और फ्राई किया हुआ प्याज नींबू का रस मिलाकर तैयार सोया चंक्स पुलाव में डालकर मिक्स कर लें
- 7
फिर तैयार सोया चंक्स पुलाव को सर्विंग बाउल में निकाल लें ऊपर से पुदीना के पत्ते से गार्निश करके दही, रायता के साथ परोसें
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Urmila Agarwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (8)