ज्वार के आटे की रोटी

#Ca26
ज्वार के आटे की रोटी बहुत ही हेल्दी व पोष्टिक होती है पर इसको थोड़ा सावधानीपूर्वक बनाना पड़ता है खाने में यह घी लगाकरबहुत ही स्वादिष्ट लगती है आइए देखिए यह किस प्रकार बनती है
ज्वार के आटे की रोटी
#Ca26
ज्वार के आटे की रोटी बहुत ही हेल्दी व पोष्टिक होती है पर इसको थोड़ा सावधानीपूर्वक बनाना पड़ता है खाने में यह घी लगाकरबहुत ही स्वादिष्ट लगती है आइए देखिए यह किस प्रकार बनती है
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में आटा निकाल के इसमें नमक मिलाएं दूसरी तरफ पैन में पानी गर्म करे पानी हल्का गर्म हो जाए तो गैस बन्द कर दे और फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए उसकी सहायता से आटा मल ले और 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे
- 2
10 मिनट बाद इसको 5-7मिनट हाथ की सहायता से अच्छे से मसले उसके बाद एक लोई तोड़े और पलेथन लगाते हुए हाथ की सहायता से रोटी बेल ले
- 3
रोटी बेल जाने पर तवा गर्म करें और रोटी उसमें सिकने के लिए डाले दो मिनट बाद पलट दे
- 4
उसके बाद दूसरी तरफ एक मिनट सिकने के बाद अगर अंगारा हो तो अंगारे में नहीं तो गैस की आंच में या कपड़े से दबा दबाकर दोनों तरफ से करारी करारी सेक ले
- 5
अब इसमें घी लगाएं और फिर अपनी मनपसंद सब्जी दाल अचार व सलाद के साथ सर्व करें।
- 6
टिप्स
ज्वार के आटे में बिल्कुल ग्लूटेन नहीं होता है इसलिए इसको गर्म पानी से मलने पर ही लोच आता है और इसको मसलना भी आवश्यक होता है वरना रोटी बेलते समय टूट जाएंगी
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (4)