टमाटर और कैप्सिकम की सब्जी (Tamatar aur capsicum ki sabzi recipe in Hindi)

टमाटर और कैप्सिकम की सब्जी (Tamatar aur capsicum ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबालकर छीलकर कद्दूकस कर लें, टमाटर, अदरक और लहसुन को मिक्सी में पीस लें, कैप्सिकम को धो लें और बीज हटा लें फिर छोटे छोटे टुकड़े कर लें, प्याज को छीलकर बारीक काट लें।
- 2
गैस ऑन कर दें फिर उस पर एक कड़ाही रखें उस में बटर और तेल डालकर गरम होने दें फिर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें, प्याज को सुनहरा होने दें फिर पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालें और अच्छी तरह से भून लें जब मसाला तेल छोड़ने लगें तो उस में सूखे मसाले जैसे कि लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया जीरा पाउडर डालकर मिला लें उबला आधा आलू को कद्दूकस कर के डालें और मिलाएं अब उस में कैप्सिकम के टुकड़े डालकर मिला लें 1/2 कटोरी पानी डालें फिर ढककर 5 मिनट तक पकाएं।
- 3
अब ढक्कन हटाकर उस में पाउभाजी मसाला पाउडर डालें 1/2 चम्मच बटर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 2 मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें। सब्जी को रोटी या पराठा के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (10)