आम पन्ना :- देसी समर कूलर

आम पन्ना :- देसी समर कूलर
कुकिंग निर्देश
- 1
कच्चे आम को धोकर 10 से 15 मिनट तक उबले जब तक कि वह नरम ना हो जाए। ठंडा होने पर छिलका हटाकर गुदा (पल्प) निकाल लें। अब इसे स्टनर से छान ले ताकि इसके रेशे निकल जाए।
- 2
मिक्सर में आम का पल्प,चीनी या गुड,पुदीना पत्ता,काला नमक और भुना जीरा सब डालकर स्मूथ पेस्ट बना ले ।
- 3
इस पर कुछ बर्तन में निकले और ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह घोलें। चिया सीड्स को 5 मिनट पानी में भिगोकर इसमें मिला दे इससे ड्रिंक हेल्दी और ट्रेंडी बन जाएगी। गिलास में बर्फ डालें,आम पन्ना डालें और ऊपर से थोड़ा पुदीना सजा कर ठंडा ठंडा सर्व करें।यह गर्मी के मौसम में पेट को राहत देती है और लू से बचाती है।
टिप्स
गुड़ की जगह चीनी भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन गुड़ ज्यादा हेल्दी और देसी स्वाद देता है। लेकिन मैं यहां चीनी का इस्तेमाल किया है हमारे यहां लोगों को चीनी वाली पसंद होती है।
ज्यादा खट्टापन पसंद हो तो थोड़ा नींबू रस भी डाल सकते हैं
इसे पहले से बनाकर फ्रिज में 1–2 दिन तक स्टोर किया जा सकता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (15)