मिनी आलू समोसा (Mini Aloo Samosa)

यह मिनी आलू समोसा झटपट बन जाता है और बहुत टेस्टी भी लगता है। इसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। यह समोसा नाश्ता शाम के टी टाइम के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
#CAS
#Week1
#Mini_Samosa
#Aloo_Samosa
#Teatime_Snacks
मिनी आलू समोसा (Mini Aloo Samosa)
यह मिनी आलू समोसा झटपट बन जाता है और बहुत टेस्टी भी लगता है। इसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। यह समोसा नाश्ता शाम के टी टाइम के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
#CAS
#Week1
#Mini_Samosa
#Aloo_Samosa
#Teatime_Snacks
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आप 1 कप आटा 1 कप मैदा में, मंगरेला, अजवाइन और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके दोह बना लें और ढककर साइड में रख दें…
- 2
फिर उबले हुए आलू को स्मैश करें और उसमें तले हुए प्याज, भूना जीरा, धनिया, हल्दी, नमक, मूंगफली और सौंफ को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर रेडी कर ले समोसा में भरने के लिए…
- 3
फिर चित्र में दिखाए गए अनुसार, आटे का एक बॉल्स बनाएं उसे बेल कर उस पर सारे मिक्स किये हुये सामग्री (आलू मसाला) को नाइफ की सहायता से रखकर कट कर लें…
- 4
फिर से चित्र में दिखाए गए अनुसार आलू मसाले को रोटी पर रखकर फोल्ड करके समोसा रेडी कर ले फ्राई करने के लिये…
- 5
जब सारे समोसे रेडी हो जाए, तब अलग एक पैन में तेल को गर्म करें। मीडियम लो फ्लेम में सारे समोसे को डालकर अलट पलट कर दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन फ्राई कर ले और पेपर टावर पर निकाल कर उसे एक्स्ट्रा तेल सोख करने के लिए रख ले…
- 6
जब सारे समोसे फ्राई हो जाए तब उसे एक सर्विंग प्लेट में रखकर अपने मनपसंद चटनी के साथ चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (20)